भारत के भगोड़े कैसे बने नाइजीरिया के 'राजा',
Sandesara Brothers: भारत के भगोड़े कैसे बने नाइजीरिया के 'राजा', जानिए संदेसरा ब्रदर्स की कहानी
संदेसरा भाइयों ने भारतीय बैंकों को नीरव मोदी के मुकाबले कहीं ज्यादा चूना लगाया है। यह दावा है प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का। इस केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि जांच में स्टर्लिंग बायोटेक लि. (एसबीएल)/संदेसरा ग्रुप और इसके मुख्य प्रमोटरों, नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा और दीप्ति संदेसरा ने भारतीय बैंकों के साथ लगभग 14,500 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया जबकि नीरव मोदी पर पंजाब नैशनल बैंक को 11,400 करोड़ रुपये का झटका देने का आरोप है।
संदेसरा ब्रदर्स को भारत सरकार ने भगोड़ा घोषित कर रखा है। उन पर करीब 14,000 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। संदेसरा ब्रदर्स 2017 में देश से भाग गए थे। लेकिन अफ्रीकी देश नाइजीरिया में उनका बिजनस तेजी से फलफूल रहा है। वे नाइजीरिया के रसूखदार लोगों में शामिल हैं।
ईडी का दावा, संदेसरा भाइयों का फर्जीवाड़ा पीएनबी घोटाले से भी बड़ा
बड़े लोगों से नजदीकी
भारत सरकार ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी कर रखा है। लेकिन नाइजीरिया की सरकार ने चार साल पहले संदेसरा बंधुओं को गिरफ्तार करने से इन्कार कर दिया। उसका कहना था कि उनके खिलाफ आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। भारत में उनके पास गुजरात में 60,000 स्क्वायर फुट का फार्महाउस था। साथ ही उनके पास अपना निजी विमान और कई महंगी कारें थी। अपने फार्महाउस में वे बड़ी-बड़ी पार्टियां आयोजित करते थे। नाइजीरिया में भी उन्होंने अपनी इस परंपरा को बरकरार रखा है। वहां वे दिवाली के मौके पर बड़ी पार्टी देते हैं और इसमें बड़ी-बड़ी हस्तियों को बुलाते हैं। संदेसरा बंधुओं की नाइजीरिया की कई हस्तियों से नजदीकी है और इसका बिजनस में उन्हें काफी फायदा मिलता है।
ऑयल रिसोर्सेज लिमिटेड रोजाना करीब 50,000 बैरल कच्चा तेल निकालती है। ये कंपनियां एक और ब्लॉक से तेल निकालने की तैयारी में हैं। इस साल के अंत तक उनका रोजाना उत्पादन 100,000 बैरल तक जाने की उम्मीद है। संदेसरा परिवार पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया से सबसे ज्यादा तेल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों में शामिल है।
संदेसरा परिवार का चाय की ट्रेडिंग का कारोबार था। 1980 के दशक में नितिन और चेतन संदेसरा ने इस बिजनस को कई सेक्टर्स में फैलाया। इनमें ऑयल एंड गैस, हेल्थ केयर, कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग सेक्टर शामिल है। उनकी कंपनी फार्मास्यूटिकल ग्रेड जिलेटिन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल थी। 2010 के दशक के शुरुआत में ग्रुप की वैल्यू करीब सात अरब डॉलर थी। सीबीआई के मुताबिक ग्रुप ने एसबीआई, बैंक और बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समेत कई बैंकों के साथ 14,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। संदेसरा बंधुओं पर लोन लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेने और पैसों को विदेश भेजने का आरोप है।
ईडी का दावा, संदेसरा भाइयों का फर्जीवाड़ा पीएनबी घोटाले से भी बड़ा
भारत सरकार ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी कर रखा है। लेकिन नाइजीरिया की सरकार ने चार साल पहले संदेसरा बंधुओं को गिरफ्तार करने से इन्कार कर दिया। उसका कहना था कि उनके खिलाफ आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। भारत में उनके पास गुजरात में 60,000 स्क्वायर फुट का फार्महाउस था। साथ ही उनके पास अपना निजी विमान और कई महंगी कारें थी। अपने फार्महाउस में वे बड़ी-बड़ी पार्टियां आयोजित करते थे। नाइजीरिया में भी उन्होंने अपनी इस परंपरा को बरकरार रखा है। वहां वे दिवाली के मौके पर बड़ी पार्टी देते हैं और इसमें बड़ी-बड़ी हस्तियों को बुलाते हैं। संदेसरा बंधुओं की नाइजीरिया की कई हस्तियों से नजदीकी है और इसका बिजनस में उन्हें काफी फायदा मिलता है।
Comments
Post a Comment