सेक्युलर देश तुर्की से जुड़ी खास बातें

 

तुर्की यूरेशिया में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी अंकारा है। इसकी मुख्य- और राजभाषा तुर्की भाषा है। ये संसार का अकेला मुस्लिम बहुमत वाला देश है जो कि धर्मनिर्पेक्ष है। ये एक लोकतान्त्रिक गणराज्य है। इसके एशियाई भाग को अनातोलिया और यूरोपीय अंश को थ्रेस कहते हैं

प्रथम विश्वयुद्ध में तुर्की ने जर्मनी का साथ दिया। 1919 में मुस्तफ़ा कमाल पाशा (अतातुर्क) ने देश का आधुनिकीकरण आरंभ किया। उन्होंने शिक्षा, प्रशासन, धर्म इत्यादि के क्षेत्रों में पारम्परिकता छोड़ी और तुर्की को आधुनिक राष्ट्र के रूप में स्थापित किया

80 हजार मस्जिदें, 30 भाषाएं... सेक्युलर देश तुर्की से जुड़ी खास बातें

तुर्किये का जब भी नाम सुनते हैं तो बहुत सारी चीजें दिमाग में आती है। तुर्क साम्राज्य से लेकर खूबसूरत शहर इस्तांबुल की तस्वीरें और तुर्की के ड्रामा सबसे पहले दिमाग में आते हैं। लेकिन इसके साथ ही यह भी याद आता है कि तुर्किये के साथ भारत के रिश्ते कई बार तनावपूर्ण रहते हैं। आइए जानें इस खूबसूरत देश के बारे में

तुर्की की 5 खास बातें

तुर्की दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। तुर्की के साथ भले ही भारत के संबंध कई बार अच्छे नहीं रहते, लेकिन तुर्की के ड्रामा खूब पसंद किए जाते हैं। इसके साथ ही तुर्की में पूरी दुनिया से टूरिस्ट आते हैं। 99 फीसदी से ज्यादा लोग तुर्की में मुस्लिम हैं, इसके बावजूद यह एक सेक्युलर देश है। चाय प्रेमी भी तुर्की में खूब हैं और यहां एक खात तरह से बनाई गई ब्लैक टी पी जाती है, जो छोटे कांच के गिलास में होती है। आइए जानते हैं तुर्की देश से जुड़ी 5 हैरान करने वाली बातें।

तुर्की में 80 हजार से ज्यादा मस्जिदें

तुर्की में 99 फीसदी से ज्यादा आबादी इस्लाम को मानने वाली है। यहां सबसे ज्यादा धार्मिक स्थल मस्जिद हैं, जिनकी संख्या 82,693 से ज्यादा है। लेकिन तुर्की की कई मस्जिदें ऐसी हैं जो टूरिस्ट के लिए खुली होती हैं। आप चाहे मुस्लिम हों या न हों, यहां जा सकते हैं।

अगर भाषा की बात करें तो शायद भारत की संस्कृति ऐसी है, जहां ढेरों भाषाएं बोली जाती हैं। लेकिन तुर्की में भी भाषाओं की कमी नहीं है। तुर्की में टर्किश (तुर्क) आधिकारिक भाषा है, जिसे देश की 90 फीसदी आबादी बोलती है। तुर्की में 30 भाषाएं हैं, जिनके बोलने वालों की संख्या बेहद कम है। इसमें जजाकी और कुरमानजी, अरबी के साथ कुर्द भाषा भी शामिल है।

सबसे पुराने चर्च तुर्की में

तुर्की कई ऐतिहासिक इमारतों से भरा हुआ है। ईसाई धर्म के सबसे पुराने चर्च में से एक तुर्की में है। हागिया सोफिया सबसे प्रसिद्ध में से एक है, जो अब एक मस्जिद है। सबसे पुराने चर्च में से एक अंतक्या में स्थित है। माना जाता है कि एक गुफा को खोद कर इसे बनाया गया। 

किस महाद्वीप में है तुर्की

तुर्की के सबसे मशहूर शहरों में से एक इस्तांबुल से जुड़े सबसे दिलचस्प तथ्यों में से एक यह है कि यहां बोस्फोरस नदी शहर को दो हिस्सों में बांटती है। इसके अलावा तुर्की उन देशों में है जो दो-दो महाद्वीप में आते हैं। इस्तांबुल का पश्चिमी तट यूरोपीय महाद्वीप पर है और पूर्वी तट एशिया में है। इसका ज्यादातर हिस्सा एशिया में है, इसलिए आधिकारिक तौर पर एशियाई देश माना जाता है।

तुर्की में खाना

भोजन प्रेमियों के लिए तुर्की किसी स्वर्ग से कम नहीं है। तुर्की में सुबह का नाश्ता बेहद महत्वपूर्ण होता है। तुर्की का एक पूरा ब्रेकफास्ट खाने के बराबर होता है, जिसमें कई तरह के चीज, जैतून, जैम, बटर, ब्रेड और अंडे से बनी डिश होती है। तुर्की में चाय प्रेमी भी खूब है। एक आंकड़े के मुताबिक 96 फीसदी आबादी ऐसी है जो दिन में एक कप चाय जरूर पीती है। पूरी दुनिया से अलग एक कांच के ग्लास में यहां चाय पी जाती है, जिसका आकार ट्यूलिप के फूल जैसा होता है।

तुर्की में कितने हिंदू हैं? 

तुर्की मे लगभग ना के बराबर हिन्दू रहते हैं। 2001 के अकड़ो के अनुसार तुर्की मे सिर्फ 300 लोग ही हिन्दू धर्म से संबन्धित थे, जबकि 2010 के अनुसार तुर्की मे रहने वाले हिन्दुओ का आंकड़ा 728 था।



Comments

Popular posts from this blog

वर्क फ्रॉम होम

नाइजर में तख़्तापलट के बाद उठे सवाल, पश्चिमी अफ़्रीका में अस्थिरता के लिए फ़्रांस कितना ज़िम्मेदार