सत्ता विरोधी लहर, गुटबाजी, पलायन... 'महाराज' सिंधिया के 'वफादार' दे रहे दगा! अब क्या होगा बीजेपी का प्लान
सत्ता विरोधी लहर, गुटबाजी, पलायन... 'महाराज' सिंधिया के 'वफादार' दे रहे दगा! अब क्या होगा बीजेपी का प्लान मध्य प्रदेश के चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है. पिछले कुछ दिनों में बीजेपी के कुछ नेता कांग्रेस में चले गए हैं. जाने वाले दो नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार माने जा रहे थे. मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच दल-बदल देखा जा रहा है. बीजेपी में सत्ता विरोधी लहर की अटकलें हैं. पिछले तीन महीने में बीजेपी के तीन नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं. राज्य में 'महाराज' के नाम से मशहूर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दो वफादारों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. कांग्रेस में जाने वाले नेताओं ने कहा है कि बीजेपी में उन्हें तवज्जो नहीं मिल रही थी, इसलिए पार्टी छोड़ दी. बीजेपी पर गुटबाजी के चलते नेताओं के पलायन के आरोप लग रहे हैं. 2018 में कांग्रेस ने बेहद मामूली अंतर से विधानसभा चुनाव जीता था, इसलिए साल के अंत में होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी सर्तकता से अपने प्लान पर काम कर रही है. इस...