अंबाती रायडू ने नई पारी का किया ऐलान, आंध्र प्रदेश की राजनीति में रखा कदम
अंबाती रायडू ने नई पारी का किया ऐलान, आंध्र प्रदेश की राजनीति में रखा कदम
भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने अपनी जिंदगी की नई पारी का ऐलान कर दिया है. रायडू ने बता दिया है कि वो जल्द ही आंध्र प्रदेश की राजनीति में कमद रखेंगे. रायडू ने आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अपना आखिरी मैच खेला और फिर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया. अब रायडू लोगों के मुद्दों को समझने के लिए ज़मीनी स्तर पर आए हैं.
रायडू ने बताया कि वो लोगों की ज़रूरत को समझने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. वे जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे वो लोगों की ज़रूरत को पूरा कर सकते हैं. उन्होंने कहा, “मैं एक ठोस कार्य योजना के साथ सामने आऊंगा कि राजनीति में कैसे जाना है और मैं कौन सा मंच चुनूंगा.”इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने इस बात का खंडन किया कि वो 2024 लोकसभा इलेक्शन में गुंटूर या मछलीपट्टनम से चुनाव लड़ेंगे.
अभी रायडू की ओर से ये साफ नहीं किया गया है वो किस पार्टी में शामिल होंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं. रायडू ने 19 अप्रैल को ट्वीट कर प्रदेश सीएम जगन मोहन रेड्डी की एक स्पीच की तारीफ की थी. उन्होंने लिखा था, शानदार स्पीच... हमारे मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी... राज्य में हर किसी को आप पर पूरा विश्वास है सर.”
Comments
Post a Comment