: मध्य प्रदेश में बिपरजॉय तूफान को लेकर अलर्ट जारी, इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश में बिपरजॉय तूफान को लेकर अलर्ट जारी, इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
21 से 25 जून के बीच 103 घंटे अति भारी बारिश की चेतावनी
-ग्वालियर के ऊपर से गुजरेगा बिपरजॉय
-अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी
-मौसम को प्रभावित कर रहा सिस्टम, इसका ऐसा रहेगा असर
चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 60 प्रतिशत हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है.
ग्वालियर।
बिपरजॉय तूफान अब अति कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। ग्वालियर-चंबल संभाग में दस्तक दे दी। इस कारण राजस्थान से लगे हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है और ग्वालियर में सुबह से ही तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश जारी रही। बारिश व हवा ने दिन व रात का मौसम एक जैसा कर दिया। मौसम विभाग ने 20 से 21 जून के बीच ग्वालियर चंबल संभाग में भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। कहीं कहीं 200 मिमी तक बारिश हो सकती है। क्योंकि अति कम दबाव का क्षेत्र 20 जून को ग्वालियर चंबल संभाग से गुजरेगा। वहीं मौसम में हवा की रफ्तार 38 किमी प्रति घंटे की रही।
गर्मी का असर बरकरार
आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी
Comments
Post a Comment