मॉनशून अपडेट

 IMD के मुताबिक, देशभर में औसत 96% बारिश होने की संभावना है. ये मॉनसून (Monsoon 2023) की सामान्य स्थिति है. हालांकि, सामान्य और सामान्य से ज्यादा मॉनसून होने की 67% संभावना


IMD Monsoon second prediction 2023: मानसून सीजन शुरू होने में बस चंद दिन बाकी हैं. इस बीच भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी (IMD) ने मानसून को लेकर अपना दूसरा पूर्वानुमान जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून 4 जून को केरल में दस्तक देगा. वहीं मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून के लिए मौसम अनुकूल है. वहीं अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. इस साल पूरे मानसून सीजन में औसत का 96%-104% बारिश होने का अनुमान है.



Monsoon 2023 in India: मॉनसून सीजन की शुरुआत जल्द होगी. इससे पहले देश के मौसम विभाग (IMD) ने अपना पहला अनुमान जारी कर दिया है. मौसम विभाग का मानना है कि इस साल देश में सामान्य मॉनसून (Normal monsoon) रह सकता है. साल भर औसत 96% बारिश होने का अनुमान है. साल 2023 के मॉनसून के लिए मौसम विभाग (IMD) का ये पहला अनुमान है. इसके बाद मई में दूसरा अनुमान जारी किया जाएगा. मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून के दौरान अल नीनो (El nino) का असर दिख सकता है. अगस्त-सितंबर में अल नीनो का असर देखने को मिल सकता है. हालांकि, अल नीनो का बहुत ज्यादा असर दिखाई नहीं देगा.



कितनी बारिश होने की संभावना है?

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, देशभर में औसत 96% बारिश होने की संभावना है. ये मॉनसून (Monsoon 2023) की सामान्य स्थिति है. हालांकि, सामान्य और सामान्य से ज्यादा मॉनसून होने की 67% संभावना है. मतलब अगर आने वाले दिनों में मॉनसून की स्थिति बदलती है तो मॉनसून को लेकर बदलाव देखने को मिल सकते हैं. भारत में मॉनसून और अल नीनो का सीधा संबंध नहीं है. मई के अंतिम हफ्ते में मॉनसून का अगला अपडेट जारी किया जाएगा.


कब आएगा मॉनसून 

मॉनसून की रफ्तार को लेकर IMD मई में एक बार फिर अनुमान जारी करेगा. इसमें पता चलेगा कि मॉनसून की रफ्तार कैसी है. आमतौर पर मॉनसून की शुरुआत 25 मई से 1 जून के बीच होती है. इस दौरान मॉनसून केरल में दस्तक देता है. मौसम विभाग के मुताबिक, अमूमन केरल में मॉनसून 1 जून को पहुंचता है. इसके अलावा तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी, कोंकण में भी मॉनसून 15 जून तक सक्रिय होता है.


किसानों के लिए जरूरी अपडेट

जून महीने में वर्षा पर आधारित कृषि क्षेत्र के लिए अच्छी खबर आ सकती है. दरअसल, सामान्य मॉनसून की स्थिति में बारिश होने से फसलों को फायदा मिल सकता है. हालांकि, कमजोर पड़ने पर पैदावार को नुकसान होने की संभावना रहती है. अगले अनुमान में ज्यादा साफ होगा कि कृषि के लिए इस साल का मॉनसून कैसा रह सकता है. मॉनसून आने पर किसान खरीफ फसलों (Kharif Crops) में मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं. मॉनसून पूर्वानुमान में यह उम्मीद की जा रही है कि साल 2023 का मॉनसून नॉर्मल रहेगा. अच्छी बारिश होने की स्थिति में अच्छी पैदावार होने की उम्मीद होती है. इससे किसानों को फायदा होता है.


Skymet ने बताया था कमजोर मॉनसून

इससे पहले वेदर रिपोर्ट देने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट ने मॉनसून 2023 का पूर्वानुमान जारी किया था. स्काईमेट के मुताबिक, इस साल सामान्य से कम मॉनसून का अनुमान है. मतलब बारिश सामान्य से कम रह सकती है. स्काईमेट के मुताबिक, सामान्य बारिश होने की सिर्फ 25% संभावना है. LPA का 94% बारिश होने का अनुमान है. वहीं, सूखा पड़ने की भी 20% संभावना है. दरअसल, ला नीना खत्म हो चुका है और आने वाले दिनों में अल नीनो के चलते मॉनसून के कमजोर रहने की संभावना बन रही है. 


Comments

Popular posts from this blog

वर्क फ्रॉम होम

सेक्युलर देश तुर्की से जुड़ी खास बातें

नाइजर में तख़्तापलट के बाद उठे सवाल, पश्चिमी अफ़्रीका में अस्थिरता के लिए फ़्रांस कितना ज़िम्मेदार