Posts

Asia Cup 2023: एशिया कप शेड्यूल से बांग्लादेश बोर्ड नाखुश, कहा- यात्रा से खिलाड़ियों की तैयारी पर पड़ेगा असर

Image
  Asia Cup 2023: एशिया कप शेड्यूल से बांग्लादेश बोर्ड नाखुश, कहा- यात्रा से खिलाड़ियों की तैयारी पर पड़ेगा असर 30 अगस्त से शुरू होने वाले आगामी एशिया कप में बांग्लादेश की टीम को अपना पहला मुकाबला 31 अगस्त को श्रीलंका में जबकि दूसरा 3 सितंबर को लाहौर में खेलना है. एशिया कप के शेड्यूल का एलान होने के साथ यह साफ हो गया कि टूर्नामेंट के 4 मुकाबले पाकिस्तान में और बाकी के 9 मैच श्रीलंका में खेले जायेंगे. पहली बार हाइब्रिड मॉडल में खेले जा रहे एशिया कप के कार्यक्रम को लेकर भी अब नाराजगी देखने को मिल रही है. इसमें सबसे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बट ने अपना गुस्सा जाहिर किया था.  वहीं अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी आधिकारिक शेड्यूल को लेकर नाखुशी जाहिर की है. इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 6 टीमों में से सिर्फ भारत को छोड़कर बाकी सभी पाकिस्तान और श्रीलंका में अपने मुकाबले खेलेंगे. वहीं भारतीय टीम अपने सारे मैच श्रीलंका में खेलेगी. पाक पूर्व कप्तान ने इस शेड्यूल को अजीबोगरीब बताते हुए पीसीबी पर निशाना साधा था. BCB के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन जलाल यूनुस ने टूर्नाम...

ऐसी मिसाल मैंने दुनिया में कहीं नहीं देखी', मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव अल-इस्सा ने भारत की जमकर की तारीफ

Image
  ऐसी मिसाल मैंने दुनिया में कहीं नहीं देखी', मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव अल-इस्सा ने भारत की जमकर की तारीफ मोहम्मद बिन अब्दुल करीम अल-इस्सा ने कहा कि हमें आपस में टकराव रोकने के लिए युवाओं को दुष्प्रचार से बचाना होगा. 20 करोड़ से अधिक मुस्लिम भाई-बहन...', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अल-इस्सा से मुलाकात के दौरान और क्या कुछ कहा ? मुस्लिम वर्ल्ड लीग (MWL) के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुल करीम अल-इस्सा भारत के दौरे पर हैं. उन्होंने बुधवार (12 जुलाई) को दिल्ली में विवेकानन्द इंटरनेशनल फाउंडेशन के कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सब की सियासी एकता से मैं काफी प्रभावित हूं. जब हमारे बीच में बातचीत की कमी होती है तो गलतफहमियां पैदा होती हैं. इसलिए जरूरी है कि हम पूरी दुनिया में डायलॉग का माहौल बनाएं. उन्होंने कहा कि बातचीत केवल जबानी जमाखर्च नहीं होनी चाहिए. किसी भी डायलॉग का फायदा तभी है जब वो सच्चा हो. अल-इस्सा ने कहा कि हिंदुस्तान की विस्डम से बहुत कुछ सीखा जा सकता है. पूरी दुनिया में अगर किसी से सीखा जा सकता है तो वो है भारत. दुनिया में कई मामलों में एक...

अमेरिका ने भारत को दिया झटका, MEPC में जैव ईंधन पर भारतीय मसौदा प्रस्ताव को रोका

Image
  अमेरिका ने भारत को दिया झटका, MEPC में जैव ईंधन पर भारतीय मसौदा प्रस्ताव को रोका अमेरिका ने सोमवार को एमईपीसी सत्र में भारत द्वारा रखे गए जैव ईंधन पर एक मसौदा प्रस्ताव को अपनाने से रोक दिया। उसने इस मामले पर और चर्चा की मांग की। बता दें कि भारत का मसौदा एमईपीसी संकल्प में जैव ईंधन को आगे बढ़ाना है। इस मसौदा प्रस्ताव का उद्देश्य जैव ईंधन के उपयोग को सुविधाजनक बनाना और जीएचजी उत्सर्जन में कमी लाना है लंदन, पीटीआई। अमेरिका ने सोमवार को एमईपीसी सत्र में भारत द्वारा रखे गए जैव ईंधन पर एक मसौदा प्रस्ताव को अपनाने से रोक दिया। इसे अंतिम रूप देने के लिए वायु प्रदूषण और ऊर्जा दक्षता पर एक कार्य समूह को सिफारिश करने से पहले इस मामले पर और चर्चा की मांग की।  अमेरिका ने क्यों उठाया यह कदम? सूत्रों ने बताया कि अमेरिका सोमवार सुबह समुद्री पर्यावरण संरक्षण समिति (MEPC) के 80वें सत्र में विचार-विमर्श में इसे उठाए बिना यह सुझाव दिया। सूत्रों का कहना है कि अमेरिका द्वारा उठाया गया विरोध इस तथ्य के कारण हो सकता है कि ईंधन में गिरावट के रूप में जैव-ईंधन को बढ़ावा देने से अमोनिया और हाइड्रोजन...

नॉर्वे के हाथ लगा वह खजाना जो बदल देगा यूरोप की किस्‍मत, जानें 100 साल तक कैसे दुनिया को होगा फायदा

Image
 नॉर्वे के हाथ लगा वह खजाना जो बदल देगा यूरोप की किस्‍मत, जानें 100 साल तक कैसे दुनिया को होगा फायदा नॉर्वे के हाथ वह खजाना लगा है जो उसकी किस्‍मत को बदल सकता है। यहां पर जमीन के फॉस्‍फेट की चट्टान मिली है। इसे दुनिया में सबसे बड़ा भंडार करार दिया जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक इससे दुनिया की कई जरूरतों को पूरा किया जा सकता है । ओस्‍लो: नॉर्वे में हाई ग्रेड फॉस्‍फेट का विशाल भंडार मिला है। संसाधनों का दोहन करने वाली एक कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है। इस कंपनी का दावा है कि इतने फॉस्‍फेट से दुनिया की अगली 100 साल की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। फॉस्‍फेट का प्रयोग सोलर पैनलों और इलेक्ट्रिक कार बैटरी में होता है। नॉर्वे में मिला यह खजाना दुनिया की मांग को पूरा करने के लिए काफी बड़ा है। फॉस्फेट, उर्वरक उद्योग के लिए फॉस्फोरस के उत्पादन में उपयोग किया जाने वाला एक आवश्यक तत्व है। इसे काफी जरूरी रॉ मटेरियल एक्ट के लिए यूरोपियन कमीशन के मार्च प्रस्ताव में शामिल किया गया था। 70 अरब टन फॉस्‍फेट नॉर्वे में मिले भंडार कम से कम 70 बिलियन टन होने का अनुमान जताया गया है। साल 2021 में...

सत्ता विरोधी लहर, गुटबाजी, पलायन... 'महाराज' सिंधिया के 'वफादार' दे रहे दगा! अब क्या होगा बीजेपी का प्लान

Image
  सत्ता विरोधी लहर, गुटबाजी, पलायन... 'महाराज' सिंधिया के 'वफादार' दे रहे दगा! अब क्या होगा बीजेपी का प्लान मध्य प्रदेश के चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है. पिछले कुछ दिनों में बीजेपी के कुछ नेता कांग्रेस में चले गए हैं. जाने वाले दो नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार माने जा रहे थे.  मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच दल-बदल देखा जा रहा है. बीजेपी में सत्ता विरोधी लहर की अटकलें हैं. पिछले तीन महीने में बीजेपी के तीन नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं.  राज्य में 'महाराज' के नाम से मशहूर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दो वफादारों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. कांग्रेस में जाने वाले नेताओं ने कहा है कि बीजेपी में उन्हें तवज्जो नहीं मिल रही थी, इसलिए पार्टी छोड़ दी. बीजेपी पर गुटबाजी के चलते नेताओं के पलायन के आरोप लग रहे हैं. 2018 में कांग्रेस ने बेहद मामूली अंतर से विधानसभा चुनाव जीता था, इसलिए साल के अंत में होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी सर्तकता से अपने प्लान पर काम कर रही है. इस...

एक्सप्लेनरयूनिफॉर्म सिविल कोड से हिंदुओं के लिए क्या बदलेगा:इन वजहों से सवाल उठा रहे कई हिंदूवादी और आदिवासी संगठन

Image
  यूनिफॉर्म सिविल कोड से हिंदुओं के लिए क्या बदलेगा: इन वजहों से सवाल उठा रहे कई हिंदूवादी और आदिवासी संगठन ‘एक ही परिवार में दो लोगों के अलग-अलग नियम नहीं हो सकते। ऐसी दोहरी व्यवस्था से घर कैसे चल पाएगा? सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा है। सुप्रीम कोर्ट डंडा मारता है। कहता है कॉमन सिविल कोड यानी UCC लाओ, लेकिन ये वोट बैंक के भूखे लोग इसमें अड़ंगा लगा रहे हैं। बीजेपी सबका साथ, सबका विकास की भावना से काम कर रही है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। इसके बाद से यह एक बार फिर से चर्चा में है। विपक्षी दलों ने इसे मुस्लिमों को उकसाने वाला मुद्दा बताया है। हालांकि हिंदूवादी समूहों और कुछ अन्य धर्मों के लोगों ने भी UCC पर चिंता जाहिर की है। उन्हें डर है कि UCC आने से उनके अधिकार भी कम हो जाएंगे। भास्कर एक्सप्लेनर में जानेंगे कि यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर हिंदुओं की क्या चिंताएं हैं और उन पर क्या असर पड़ सकता है? ‘एक ही परिवार में दो लोगों के अलग-अलग नियम नहीं हो सकते। ऐसी दोहरी व्यवस्था से घर कैसे चल पाएगा? सुप्...

अंबाती रायडू ने नई पारी का किया ऐलान, आंध्र प्रदेश की राजनीति में रखा कदम

Image
                                    राजनीति                                            अंबाती रायडू ने नई पारी का किया ऐलान, आंध्र प्रदेश की राजनीति में रखा कदम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे अंबाती रायडू ने फाइनल के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को विदा कहे दिया था. अब उन्होंने नई पारी की शुरुआत की है भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने अपनी जिंदगी की नई पारी का ऐलान कर दिया है. रायडू ने बता दिया है कि वो जल्द ही आंध्र प्रदेश की राजनीति में कमद रखेंगे . रायडू ने आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अपना आखिरी मैच खेला और फिर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया. अब रायडू लोगों के मुद्दों को समझने के लिए ज़मीनी स्तर पर आए हैं.  ' हिन्दुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, रायडू ने अपने पैतृक ज़िले गुंटूर के कोने-कोने का दौरा किया. रायडू ने गुंटूर के...

Attack On Chandra Shekhar: 4 हिरासत में, हमलावरों की कार मिली, चंद्रशेखर आजाद पर हमले के बाद अब तक क्या-क्या हुआ, जानें

Image
  Attack On Chandra Shekhar: 4 हिरासत में, हमलावरों की कार मिली, चंद्रशेखर आजाद पर हमले के बाद अब तक क्या-क्या हुआ, जानें Attack On Chandra Shekhar: भीम आर्मी चीफ के ऊपर बुधवार को सहारनपुर के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ था. उनकी कार पर हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग की थी. Attack On Chandra Shekhar Azad: भीम आर्मी (Bhim Army) चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमले के मामले में यूपी पुलिस का एक्शन जारी है. इस मामले में पुलिस ने अभी तक चार लोगों को हिरासत में लिया है. इसके साथ ही सहारनपुर पुलिस ने हमले में इस्तेमाल कार भी बरामद की है. बुधवार (28 जून) को सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ के ऊपर फायरिंग की गई थी, जिसमें उन्हें गोली लगी है. चंद्रशेखर का अस्पताल में इलाज चल रहा है. आइए जानते हैं, इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ. हमले से लेकर अब तक की कहानी भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद बुधवार को अपनी टोयोटा कार में चार साथियों के साथ जा रहे थे, तभी सहारनपुर के देवबंद में उनकी कार पर फायरिंग की गई.  फायरिंग में चंद्रशेखर की कमर के पास गोली लगी है. उन्हें...

रूसी रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख को पकड़ना चाहता था वैगनर चीफ प्रिगोझिन, पोल खुलते ही बदला प्लान

Image
  रूसी रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख को पकड़ना चाहता था वैगनर चीफ प्रिगोझिन, पोल खुलते ही बदला प्लान रूसी रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख को पकड़ना चाहता था वैगनर चीफ प्रिगोझिन वैगनर समूह के नेता येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और शीर्ष जनरल वालेरी गेरासिमोव को पकड़ने की योजना बनाई थी। उसकी इस योजना के बारे में रूसी खुफिया एजेंसियों को पहले ही भनक मिल गई थी। इसके बाद येवगेनी प्रिगोझिन को अपना प्लान बदलकर मॉस्को की ओर कूच करने के लिए मजबूर होना पड़ा। मॉस्को: रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर समूह के छिपे हुए इरादों का खुलासा हुआ है। वैगनर का नेता येवगेनी प्रिगोझिन शनिवार को विद्रोह शुरू करते समय रूस के दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों को पकड़ना चाहता था। इसके लिए उसने एक गुप्त योजना भी बनाई थी, हालांकि इसका खुलासा होने के बाद उसे मॉस्को की ओर बढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि येवगेनी प्रिगोझिन की साजिश में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और शीर्ष सेना जनरल वालेरी गेरासिमोव को उस समय पकड़ना शामिल था...

जिस भारत को कभी अपने पैरों के नीचे रखा, उसकी तरक्की देख आज साथ आना चाहता है ब्रिटेन

Image
  जिस भारत को कभी अपने पैरों के नीचे रखा, उसकी तरक्की देख आज साथ आना चाहता है ब्रिटेन आज के समय में ब्रिटेन भारत के साथ अपने व्यापारिक रिश्ते को मजबूत करने की कोशिश कर र हा है। भारत आज के समय में दुनिया के उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में है, जहां विश्व की हर कंपनियां निवेश करना चाहती है। देश के पास दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। यहां की सरकार नए निवेशकों के लिए आसान मौके तैयार कर रही है। अब इस मौके का फायदा उठाकर ब्रिटेन भारत के साथ अपने व्यापारिक रिश्तें को मजबूत करना चाहता है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के करीबी सहयोगियों में से एक और पूर्व उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने शनिवार को सरकार से भारत के साथ घनिष्ठ साझेदारी का पूरा लाभ उठाने के लिए कहा। आम चुनाव में राब सुनक के अभियान के अगुआ थे और सरकार बनने के बाद उनके विदेश सचिव के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। हालांकि, बाद में राब को इन आरोपों के बीच इस्तीफा देना पड़ा था कि वह ब्रिटिश सरकार के विभिन्न विभागों में काम करते हुए कर्मचारियों पर धौंस दिखाते थे। राब ने ‘द डेली टेलीग्राफ’ में लिखा कि ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्...